ज़मीन के विवाद में गोली मारकर हत्या

नवभारतटाइम्स.कॉम•
prayagraj advocate shot dead in land dispute bjp leader critically injured
nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज

सलोरी इलाके में गुरुवार को नजूल की जमीन के विवाद में अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दौरान चापड़ से हुए हमले में अपर शासकीय अधिवक्ता व भाजपा विधि प्रकोष्ठ काशी प्रांत के पूर्व संयोजक देवेंद्र नाथ मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पहले देवेंद्र पर चापड़ से हमला हुआ, जिसके बाद उन्होंने गोली चलाई।
घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे वकीलों ने हंगामा किया। पुलिस के समझाने के बाद परिवारीजन व वकील माने, तब सतीश का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा सका। पुलिस के मुताबिक, देवेंद्र और सतीश के घर आमने-सामने हैं और दोनों में लंबे समय से विवाद चल रहा था।