Road Accident Near Sati Chowk Bike Rider Youth Dead Wife Critically Injured
सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी घायल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, सती चौक: खेड़कीदौला एरिया में सती चौक के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय खजान सिंह अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के थे। वह पत्नी कविता व दोनों बच्चों के साथ आईएमटी मानेसर के सेक्टर-7 में रहते थे। उनके भाई गोपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को खजान सिंह कविता के साथ बाइक पर सदर बाजार से सामान लेकर लौट रहे थे। सती चौक के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।