शिक्षक भर्ती के आवेदन अब 28 तक

नवभारतटाइम्स.कॉम•
teacher recruitment application deadline extended apply now till october 28
nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज: उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 12,405 सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 28 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। शुल्क भी इसी दिन तक जमा होगा। आवेदन में संशोधन 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे। पहले आवेदन की तारीख 15 और संशोधन की 19 अक्टूबर थी। आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि लिखित परीक्षा पहले तय कार्यक्रम के अनुसार 3 और 4 दिसंबर को होगी।