Traffic Rule Violations In Gurgaon Over 12 Thousand Challans In A Day Wrong Parking The Biggest Issue
एक दिन में 12 हज़ार से अधिक चालान, गलत पार्किंग ज्यादा
Contributed by: akhil.saxena1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के मामले बढ़ रहे है। बुधवार को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर एक ही दिन में 12 हजार 211 वाहनों के चालान काटे गए। सबसे अधिक 3 हजार 195 चालान गलत पार्किंग के हैं। वहीं, रॉन्ग साइड में वाहन चलाने पर 977 और लेन बदलने पर 940 चालान किए गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर नजर रख रही है। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों, VOC ऐप और सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की मदद ली जा रही है।