बेरोजगारी दर 5% रही सितंबर में

नवभारतटाइम्स.कॉम•
unemployment rate stable at 5 in september slight increase in rural areas
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : 15 साल और इससे ज्यादा उम्र के लोगों में बेरोजगारी दर सितंबर में 5% रही। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस साल अगस्त में यह 5% और सालभर पहले सितंबर में 5.2% थी। ग्रामीण इलाकों में अनएंप्लॉयमेंट रेट 4.2% रही, जो अगस्त में 4.1% और सालभर पहले सितंबर में 4.6% थी।