विकास दुबे के ड्राइवर की ज़मानत मंज़ूर

नवभारतटाइम्स.कॉम•
vikas dubeys driver ram singh granted bail important decision by allahabad high court
nNBT रिपोर्ट, प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बिकरू कांड के मुख्य आरोपित विकास दुबे के ड्राइवर राम सिंह की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। जस्टिस कृष्ण पहल ने सह अभियुक्तों के मामलों में समानता और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर यह आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि ठोस आधार होने पर केवल आपराधिक इतिहास के कारण किसी को जेल में नहीं रखा जा सकता।