विप्रो के प्रॉफिट में मामूली गिरावट

नवभारतटाइम्स.कॉम•
wipros profit sees slight decline revenue increases by 91
nNBT रिपोर्ट, मुंबई: आईटी सर्विस कंपनी विप्रो ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट (शुद्ध लाभ) में 1.40 प्रतिशत की हल्की गिरावट दर्ज की है, जो 3,200.6 करोड़ रुपये रहा।कंपनी ने बताया कि पिछले साल की इसी तिमाही में उसने 3,246.2 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। ऑपरेशन्स से विप्रो का रेवेन्यू 9.1 प्रतिशत बढ़कर 24,752.7 करोड़ पर पहुंच गया, जो FY26 की दूसरी तिमाही में 22,697.3 करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही (अप्रैल-जून) के मुकाबले देखें तो कंपनी का मुनाफा 4.5 प्रतिशत गिरा है, जबकि रेवेन्यू में 1 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

वहीं, पब्लिक सेक्टर के यूको बैंक के नेट प्रॉफिट में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नेस्ले इंडिया का Q2 नेट प्रॉफिट 36.3% बढ़कर 1,026.77 करोड़ रुपये हुआ।