ग्रीन गैस की KYC के नाम पर 1.70 लाख ठगे

नवभारतटाइम्स.कॉम•
170 lakhs duped in the name of green gas kyc report filed in cyber cell
nNBT न्यूज, पीजीआई : कल्ली पश्चिम की साहू कॉलोनी निवासी प्रेम कुमार साहू से ग्रीन गैस की केवाईसी कराने के नाम पर 1.70 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित के मुताबिक, 11 अक्टूबर को फोन कर जालसाज ने उन्हें झांसे में लिया। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 80 हजार और एचडीएफसी बैंक के माध्यम से 74,999 रुपये समेत रकम ट्रांसफर की गई। साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पीजीआई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लेनदेन की जांच शुरू कर दी है।