डिवाइडर से टकराई कार, छात्र की गई जान

नवभारतटाइम्स.कॉम•
डिवाइडर से टकराई कार, छात्र की गई जान
n NBT न्यूज, नोएडा : रामलीला देखकर घर लौट रहे दो छात्रों की कार सेक्टर-43 के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर कर दिया। सेक्टर-39 थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि लोटस अपार्टमेंट निवासी नितिन और जगदंबा कॉलोनी निवासी मनोहर झा शुक्रवार रात रामलीला देखकर घर लौट रहे थे। सेक्टर-43 के पास यूटर्न लेते समय कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में नितिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोहर झा गंभीर रूप से घायल हो गए।