बीच-बचाव करने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

नवभारतटाइम्स.कॉम•
youth stabbed to death while intervening accused arrested after encounter
nNBT न्यूज, बुलंदशहर : नगर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुरा मोहल्ले में शुक्रवार रात दो पक्षों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे 21 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मौसमगढ़ गांव निवासी हनी चौधरी के रूप में हुई। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को हत्या के आरोपी अनिकेत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।