Youth Found Dead Under Suspicious Circumstances In Rajajipuram Was Preparing For Competitive Exams
संदिग्ध हालात में मृत मिला युवक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, राजाजीपुरम : पारा के नाजिम नगर में किराए के कमरे में रहने वाला सौरभ शर्मा (32) शनिवार को बेड पर मृत मिला।
सुलतानपुर के कादीपुर निवासी सौरभ डेढ़ साल से रामसागर चौरसिया के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालकिन ने परिजनों को सूचना दी। बहन की सहेली ने दरवाजा खोला तो सौरभ मृत मिला। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।