Fir Registered On Fake Post Of Dhruv Rathees Arrest Noida Police Investigation Begins
ध्रुव राठी की गिरफ्तारी की फर्जी पोस्ट डाली थी, FIR
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नोएडा
यूट्यूबर ध्रुव राठी की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर गलत पोस्ट डालने के मामले में सेक्टर-39 थाने पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि एक्स पर पोस्ट डालकर दावा किया गया कि नोएडा पुलिस ने ध्रुव राठी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में इस दावे की पुष्टि नहीं हुई।16 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कुछ अकाउंट से ध्रुव राठी की गिरफ्तारी के संबंध में पोस्ट की गई थीं। इनमें दावा किया गया था कि हिंदू देवी-देवताओं के अपमान से जुड़े विडियो बनाने और सेना व पुलिस को सरकार के खिलाफ बगावत के लिए उकसाने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में नोएडा पुलिस के मीडिया सेल में तैनात उप निरीक्षक सुशील कुमार ने शिकायत दी। इसके आधार पर अभिषेक कुमार, प्रियंका कनाडे समेत अन्य एक्स हैंडल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब पोस्ट के स्रोत, उन्हें प्रसारित करने वालों और उनकी पहुंच की जांच कर रही है।