Lucknow Youth And Two Brothers Attacked With Sticks Serious Head Injury
युवक समेत दो भाइयों पर हमला
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : पीजीआई थाना क्षेत्र में मारपीट की दो घटनाएं सामने आई हैं। जबरौली निवासी विष्णु तिवारी के मुताबिक, आवास विकास कार्यालय के पास कैफे में चाय पीने के दौरान रवि बाबा और विशाल ने गाली-गलौज की। इसके बाद साथियों को बुलाकर पीटा। हमले में विष्णु के सिर में गंभीर चोट आई।
वहीं कल्ली पश्चिम निवासी आदित्य ने बताया कि शुक्रवार की रात वह भाई आयुष के साथ घर के बाहर बैठा था। तभी राकेश अपने बेटों विनोद, नीरज, रोहित और मोहित समेत अन्य लोगों के साथ पहुंचा। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया।