Love Marriage After First Husbands Death Then Murdered Husband With Lover Boyfriend
पहले पति की मौत के बाद की थी लव मैरिज, फिर बाउंसर से प्यार
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
पल्ला थाना क्षेत्र की श्याम कॉलोनी में गोपाल की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी कविता और उसके प्रेमी योगेंद्र को शनिवार को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ के अनुसार, शुरुआती पूछताछ में कविता ने घर में बदमाशों के घुसने और गोपाल के साथ मारपीट करने की कहानी बताई थी। हालांकि, बाद में उसने हत्या में अपनी भूमिका कबूल कर ली। पुलिस दोनों आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है। वहीं, गोपाल को पत्नी कविता और उसके कथित बाउंसर प्रेमी योगेंद्र के संबंधों के बारे में पता चल गया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते कविता ने योगेंद्र के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। कविता की गोपाल से दूसरी शादी थी। उसके पहले पति की मौत के बाद उसने गोपाल से कोर्ट मैरिज की थी।