Thieves Arrived In A Thar In Migson Villa Stole All Four Wheels Of The Car Serious Questions On Security
मिग्सन विलासा सोसायटी में थार से आए चोर, ले गए कार के चारों पहिए
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेटर नोएडा
सेक्टर ईटा -2 स्थित मिग्सन विलासा सोसायटी में चोरों ने सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए पार्किंग में खड़ी कार के चारों पहिये चोर ी कर लिए। चोर थार गाड़ी से सोसायटी में पहुंचे और सन-2 टावर की बी-1 पार्किंग में खड़ी बलेनो कार को ईंटों के सहारे टिकाकर उसके चारों पहिये निकाल ले गए। घटना के बाद सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निवासियों का आरोप है कि मोटा मेंटिनेंस चार्ज देने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुरक्षा तक नहीं मिल रही। करोड़ों रुपये की कीमत वाले फ्लैटों में रहने वाले लोग अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कार मालिक नरसी राजपूत का आरोप है कि सोसायटी में सुरक्षा के नाम पर बिल्डर ने पर्याप्त इंतजाम नहीं किए हैं।