Artists Performances Will Resonate At Chandrika Devi And Sankata Devi Temples During Navratri
चंद्रिका देवी और संकटा देवी मंदिर में कलाकार देंगे प्रस्तुति
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : संस्कृति विभाग द्वारा शारदीय नवरात्र में देवी आराधना के साथ स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच देने और महिला कलाकारों को आगे बढ़ाने की पहल की गई है। मिशन शक्ति के तहत 19 अक्टूबर तक प्रदेश के 24 जिलों के 26 प्रमुख देवी मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें पारंपरिक देवी गीतों का गायन और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। प्रत्येक मंदिर में तीन स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस तरह कुल 78 कलाकारों को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा। इस लिस्ट में लखनऊ का चंद्रिका देवी और संकटा देवी मंदिर भी शामिल है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन कार्यक्रमों के लिए प्रमुख 26 देवी मंदिरों का चयन किया गया है। लखनऊ के चंद्रिका देवी और संकटा देवी मंदिर में तीन-तीन, जबकि प्रयागराज के अलोपी देवी और ललिता देवी मंदिर में भी तीन-तीन स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस तरह लखनऊ और प्रयागराज के चार मंदिरों में कुल 12 कलाकारों को अवसर मिलेगा। बाकी 22 मंदिरों में तीन-तीन कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।