Bank Employee Impersonated Constable Duped Of 49 Thousand Cyber Fraudsters Trick Revealed
बैंककर्मी बनकर सिपाही से "49 हज़ार की ठगी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : हजरतगंज में साइबर जालसाज ने एक्सिस बैंक का कस्टमर केयर कर्मचारी बनकर सिपाही अजय सिंह से 49,440 रुपये ठग लिए।
अभिसूचना मुख्यालय में तैनात पीड़ित के मुताबिक आरोपित ने 28 सितंबर को फोन कर क्रेडिट कार्ड की सेटिंग बदलने के नाम पर लिंक भेजा। उसे खोलकर निर्देशों का पालन करते ही खाते से रकम निकल गई। साइबर क्राइम सेल में शिकायत के बाद शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस जांच कर रही है।