SPR पर दौड़ती कार में युवतियों का जानलेवा स्टंट, विडियो वायरल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
deadly stunt by girls in car on spr video viral
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

साइबर सिटी की सड़कों पर शॉर्ट विडियो बनाने के चक्कर में जानलेवा स्टंटबाजी रुक नहीं रही है। अब तक गाड़ियो पर लटक स्टंट करते युवकों के विडियो सामने आते थे, इस बार दो युवतियों का कार से जानलेवा स्टंट करते विडियो वायरल हुआ है। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) के वाटिका चौक के पास की बताई गई है। विडियो में चलती कार के सनरूफ से एक युवती आधी बाहर निकली हुई है, जबकि दूसरी युवती खिड़की पर बाहर की तरफ बैठी हुई है। दोनों अपने मोबाइल से विडियो भी बना रही हैं।

रेकमेंडेड खबरें