Fir Registered In Youths Death On Courts Order Police Accused Of Negligence
हादसे में युवक की मौत में कोर्ट के आदेश पर FIR
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, ग्रेनो : दनकौर कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक की टक्कर से युवक की मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के डेढ़ महीने बाद भी दनकौर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। पीड़ित पक्ष ने कोर्ट की शरण ली है, जिसके आदेश पर पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया है। बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के डिरौरा विश्वनाथपुर निवासी सुमित कुमार ने शिकायत में बताया कि उनका भाई अमित को 4 अगस्त की रात एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी थी।