तेज़ रफ्तार कार रेलिंग से टकरा कर पलटी, एक की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम•
तेज़ रफ्तार कार रेलिंग से टकरा कर पलटी, एक की मौत
nNBT न्यूज, पीजीआई : रायबरेली रोड पर कल्ली पश्चिम बाजार के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में पलट गई। हादसे में कार सवार पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पीजीआई स्थित एपेक्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां रायबरेली निवासी उत्कर्ष पांडेय (26) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चार अन्य युवकों का इलाज चल रहा है। उत्कर्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

जानकारी के मुताबिक, रायबरेली निवासी पांचों युवक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने लखनऊ आ रहे थे। इसी दौरान कल्ली पश्चिम पुलिस चौकी के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी तरफ पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलिंग टूटकर सड़क पर बिखर गई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में एक युवक कार में फंस गया, जबकि चार अन्य बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंचे कल्ली पश्चिम चौकी इंचार्ज अभ्युदय गुप्ता ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवक को बाहर निकलवाया। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई थी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही युवक को निकाल लिया गया।