फ्लैट से डेढ़ लाख कैश और "36 लाख के ज़ेवर चोरी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
lucknow 15 lakh cash and 36 lakh jewelry stolen from bbd flat thief caught on cctv
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : बीबीडी के सिल्वर लाइन अपार्टमेंट में चोर ने फ्लैट का ताला तोड़कर डेढ़ लाख कैश और करीब 36 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। वारदात 16 अक्टूबर की है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी सिद्धार्थ पांडेय पत्नी और बेटे के साथ किराए पर रहते हैं। शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे वह बेटे को स्कूल लेने गए थे, जबकि पत्नी अस्पताल गई थीं। जब वह लौटे तो फ्लैट का ताला टूटा मिला और अलमारी से सामान गायब था। सीसीटीवी फुटेज में चोर दोपहर 12:24 बजे अंदर घुसता और 12:41 बजे बैग लेकर निकलता दिख रहा है। बीबीडी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।