Neetu Murder Case Villagers Block Sohna gurgaon Highway Demand Arrest Of Accused
नीतू हत्याकांड के विरोध में ग्रामीणों ने सोहना-गुड़गांव हाइवे किया जाम
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, सोहना
गांव दोहला में शुक्रवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या किए जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को सोहना-गुड़गांव हाइवे को जाम कर दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक वे शव नहीं लेंगे और विरोध जारी रखेंगे। प्रदर्शन के कारण हाइवे के दोनों ओर जाम लग गया और लोगों को परेशानी हुई।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को गांव दोहला में नीतू नाम की महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि हमलावरों ने वारदात के दौरान महिला के मुंह पर टेप चिपका दिया और उसके हाथ बांध दिए थे। ग्रामीणों ने पुलिस से मामले में तुरंत कार्रवाई करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज सामने आने की बात भी कही जा रही है, जिनमें संदीप नाम के शख्स के दिखने की जानकारी है। हालांकि किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि फिलहाल पुलिस ने नहीं की है।