पुराने मेडिकल बिलों का 31 तक करना होगा भुगतान

Contributed by: ranvijay.singh1|नवभारतटाइम्स.कॉम•
old medical bills of government employees to be paid by october 31 know the full process
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के पुराने दावों के निस्तारण की समयसीमा तय कर दी है। आदेश के अनुसार 30 सितंबर 2026 तक विभागों में जमा मेडिकल बिलों की जांच ऑफलाइन प्रक्रिया से होगी और भुगतान 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। पुराने दावों की जांच मुख्य चिकित्सा अधिकारी या मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के स्तर से पहले की तरह होगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की सचिव रितु माहेश्वरी ने यह आदेश जारी किया है। इससे ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद पुराने बिलों पर बना असमंजस खत्म होगा। शासन ने 1 अक्टूबर से चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावे केवल ऑनलाइन स्वीकार करने का निर्णय लिया है। इसके बाद ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे, लाभ भी नहीं।

रेकमेंडेड खबरें