9 क्विंटल अवैध पटाखे किए जब्त

नवभारतटाइम्स.कॉम•
9 quintal illegal firecrackers seized before diwali one arrested
nNBT न्यूज, बल्लभगढ़

दिवाली से पहले पटाखों की अवैध बिक्री और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने करीब 9 क्विंटल 38 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने केजीपी हाइवे पर अटाली के पास शिवा टूरिस्ट ढाबे के पीछे खड़ी एक पिकअप गाड़ी से पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी। मौके से गाड़ी में मौजूद आरोपी संदीप को गिरफ्तार किया गया है। वह पलवल जिले के बामनी खेड़ा गांव का रहने वाला है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम अटाली गांव क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति पिकअप गाड़ी में अवैध पटाखे लेकर आया है और शिवा टूरिस्ट ढाबे के पीछे खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके से संदीप को काबू कर लिया। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें 34 गत्तों में विभिन्न प्रकार के पटाखे भरे मिले। इससे संबंधित लाइसेंस और परमिट मांगे जाने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।