Strict Action On Pollution Increased Accountability Of Officers Municipal Commissioner Gives Strict Instructions
प्रदूषण पर कार्रवाई के साथ अफसरों की बढ़ी जवाबदेही
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव
वायु प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए नगर निगम गुड़गांव (MCG) ने सख्ती बढ़ा दी है। सड़क से धूल हटाने, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण और सीएंडडी वेस्ट के उचित निस्तारण को लेकर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही खुले में कचरा जलाने वालों पर चालान की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सूचना मिलने पर टीम को मौके पर पहुंचकर सुरक्षित तरीके से आग बुझाने और बचे हुए कचरे को उठवाना होगा। जहां बार-बार कचरा जलाने की घटनाएं सामने आती हैं, वहां विशेष निगरानी रखने और सैनिटेशन सिक्यॉरिटी फोर्स (SSF) की तैनाती करने के भी निर्देश दिए गए।निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने, फोटो सहित रिपोर्टिंग और शिकायतों का समय पर निस्तारण करने को कहा गया। इसके बाद पूरी रिपोर्ट भी देनी होगी।