Dussehra Celebrated With Fanfare At Bls Inter College 18 foot Tall Ravan Effigy Burnt
बीएलएस इंटर कॉलेज में रावण दहन
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, चौक : ठाकुरगंज स्थित बीएलएस इंटर कॉलेज में रविवार को दशहरा मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीरज बोरा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक स्वर्गीय गंगा प्रसाद साहू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि से हुई। समारोह में छात्र-छात्राएं श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और वानर सेना के मनमोहक स्वरूप में नजर आए। इसके बाद आतिशबाजी व जयघोष के बीच विधायक की मौजूदगी में 18 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। मौके पर संदीप साहू, रवि किशोर, रोमा जाफरी, रत्ना गुप्ता, उमा शर्मा मौजूद रहीं।