Gurgaon Crate Wire Structure To Be Built In Temples Catchment Area Water Conservation To Get A Boost
मंदिर के कैचमेंट एरिया में बनेगा क्रेट वायर स्ट्रक्चर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: बारिश के पानी को बहकर निकलने से रोकने के लिए वन विभाग ने गुड़गांव रेंज के सहारावन गांव स्थित बावला वाला मंदिर के कैचमेंट एरिया (जलग्रहण क्षेत्र) में क्रेट वायर स्ट्रक्चर बनाने की योजना तैयार की है। इस काम पर करीब 49.37 लाख रुपये खर्च होंगे। इसका मकसद बारिश के पानी के बहाव को नियंत्रित करना, मिट्टी के साथ आने वाली गाद को रोकना और जमीन में पानी के रिसाव की संभावना बढ़ाना है। इससे जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। कैचमेंट एरिया में बारिश का पानी ढलान से तेजी से नीचे बहने पर मिट्टी की ऊपरी परत कट जाती है। इसके साथ उपजाऊ मिट्टी और गाद भी बहकर निचले हिस्सों में जमा हो जाती है।