CMS राजाजीपुरम में नए कैम्ब्रिज ब्लॉक का आगाज़

नवभारतटाइम्स.कॉम•
grand launch of new cambridge block at cms rajajipuram equipped with modern facilities
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस), राजाजीपुरम प्रथम कैंपस में रविवार को कैम्ब्रिज सेक्शन के नवनिर्मित ब्लॉक का आगाज़ एमडी प्रो. गीता गांधी किंगडन और अर्जुन किंगडन ने किया। नए ब्लॉक में आधुनिक रोबॉटिक्स व एआई लैब , कंप्यूटर लैब, हवादार क्लासरूम और इंटरैक्टिव व्हाइट बोर्ड की सुविधा है। वरिष्ठ प्रधानाचार्या निशा पांडेय ने कहा कि इससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में मदद मिलेगी। मौके पर स्कूल परिसर में डांडिया नाइट भी हुई।