दुर्गा पंडालों में सुरक्षा पुख्ता हो, इमरजेंसी एग्ज़िट जरूरी : योगी

नवभारतटाइम्स.कॉम•
दुर्गा पंडालों में सुरक्षा पुख्ता हो, इमरजेंसी एग्ज़िट जरूरी : योगी
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलों में लगाए गए दुर्गा पंडालों और आमजन की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी पंडालों में अग्नि सुरक्षा की जांच अवश्य कराएं। डीएम व पुलिस कप्तान पंडालों का निरीक्षण कर एंट्री व एग्जिट पॉइंट की जांच भी सुनिश्चित करें। किसी भी आपात परिस्थिति में इमरजेंसी एग्जिट के लिए पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से हो। प्रशासन व ऊर्जा विभाग के अधिकारी बिजली व्यवस्था से जुड़े सुरक्षात्मक प्रबंधों का परीक्षण भी कर लें। इसमें किसी भी प्रकार की हीला-हवाली अक्षम्य होगी।

सीएम ने रविवार को बस्ती दौरे पर निकलने से पहले शासन व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल में दुर्गापूजा पंडाल में हुई जनहानि पर शोक जताते हुए शासन, प्रशासन, पुलिस व ऊर्जा विभाग आदि के अधिकारियों को सुरक्षा इंतजामों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।
दुर्गा पंडालों में सुरक्षा पुख्ता हो, इमरजेंसी एग्ज़िट जरूरी : योगी