Lucknow University Will Now Improve Your Homes Vastu Consultancy Service Starting
लोगों के घरों का वास्तु भी ठीक कराएगा लखनऊ विश्वविद्यालय
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय अब लोगों के घरों का वास्तु भी सुधारेगा। विवि का ज्योतिर्विज्ञान विभाग अब वास्तुशास्त्र में भी कंसल्टेंसी सेवा शुरू करने जा रहा है। इसके तहत विवि में कोई भी घर या ऑफिस का वास्तु ठीक करवाने के लिए मदद सकेगा। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी इसके बाद विवि के वास्तु विशेषज्ञ घर आएंगे और वास्तु से जुड़ी सलाह देंगे। पिछले साल विवि की ओर से ज्योतिष में भी कंसल्टेंसी सेवा शुरू की गई थी जो विवि में अब चल रही है।
विवि के ज्योतिर्विज्ञान विभाग के समन्वयक श्यामलेस तिवारी ने बताया कि वर्तमान में वास्तुशास्त्र के बारे में लोग खूब सर्च कर रहे हैं। लेकिन सही विशेषज्ञ लोगों नहीं मिल पाते। कई बार लोग गलत जानकारी दे देते हैं जिससे फायदे की जगह लोगों को नुकसान होता है। हमने इसीलिए यह सेवा लोगों के लिए शुरू की है ताकि लोगों तक सही जानकारी पहुंच सके। न्यूनतम शुल्क देकर लोग इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी। इसके बाद विभाग से संपर्क किया जाएगा और लोगों के घरों में जाकर उनके घरों का वास्तु की जानकारी उनको दी जाएगी।