Leopard Spotted In Aravalli Drone Video Goes Viral Appeal Not To Disturb Wildlife
अरावली में नज़र आया तेंदुआ, ड्रोन से बना विडियो वायरल
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट,गुड़गांव
अरावली क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुआ नजर आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक विडियो में तेंदुआ पहाड़ी क्षेत्र में आराम करता दिख रहा है। बताया गया कि यह विडियो ड्रोन से बनाया गया है। यह विडियो मानेसर के अरावली एरिया का बताया जा रहा है।अरावली और आसपास के वन क्षेत्रों में पहले भी कई बार तेंदुए की मौजूदगी सामने आ चुकी है। यह इलाका वन्यजीवों के लिए प्राकृतिक ठिकाने का काम करता है। ऐसे में यहां तेंदुए समेत दूसरे वन्यजीवों की मौजूदगी को प्राकृतिक गतिविधि के तौर पर देखा जाता है। वन्यजीव विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि तेंदुए या किसी अन्य जंगली जानवर को देखकर उसके पास जाने या उसे परेशान करने की कोशिश न करें। ड्रोन उड़ाने से भी वन्यजीवों को परेशानी हो सकती है। इससे उनकी गतिविधियां प्रभावित होने के साथ वे तनाव में आ सकते हैं। लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने और वन्यजीव दिखने पर वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है।