Breast Cancer Awareness Unique Event Of Walkathon And Pink Ball Cricket At Pgi
ब्रेस्ट कैंसर के प्रति किया जागरूक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : गुलाबी गेंद, फ्लडलाइट्स और क्रिकेट का रोमांच। PGI में शनिवार को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अनोखा आयोजन हुआ। एंडोक्राइन ऐंड ब्रेस्ट सर्जरी विभाग की ओर से वॉकाथॉन और पिंक बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया। डीन प्रो. मनोज जैन ने वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाई। इसमें करीब 250 लोगों ने हिस्सा लिया। क्रिकेट टूर्नामेंट में चार टीमों ने दमखम दिखाया और ‘Audretsch’ Dean’s XI विजेता बनी। खास बात यह रही कि हर टीम में कम से कम सात महिलाएं शामिल थीं और पारी की शुरुआत भी महिलाओं ने की।