अशोक वाटिका में सीता-हनुमान मिलन, लंका दहन का दिखा प्रसंग

नवभारतटाइम्स.कॉम•
grand ramlila staging in noida scenes of sita hanuman meeting in ashoka vatika and lanka dahan captivate audiences
n NBT न्यूज नोएडा

सेक्टर-46 स्थित ए ब्लॉक रामलीला मैदान में श्री राम लखन धार्मिक लीला कमिटी ने रविवार शाम सात बजे से मंचन शुरू कराया। कार्यक्रम में नोएडा विधायक पंकज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान श्रीराम-हनुमान मिलन, बाली वध, सुग्रीव का राज्याभिषेक, अशोक वाटिका में सीता-हनुमान मिलन, अक्षय कुमार वध और लंका दहन के प्रसंग दिखाए गए। सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति ने हनुमानजी के लंका पहुंचने, अक्षय कुमार वध, रावण दरबार और लंका दहन के प्रसंगों ने दर्शकों को आकर्षित किया।
दुर्गा पूजा महोत्सव में डांडिया और झांकियां : सेक्टर 45 स्थिति केशरवानी वैश्य सभा, नोएडा महानगर की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में अष्टमी पर डांडिया कार्यक्रम हुआ। नवमी पर मां दुर्गा की भव्य झांकियां निकाली गई।