एलयू में सोने के सिक्कों की चोरी की जांच ठंडे बस्ते में

नवभारतटाइम्स.कॉम•
lu gold coin theft investigation in cold storage questions on university and police action
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) की टैगोर लाइब्रेरी से प्राचीन सोने के सिक्के चोरी होने के मामले में पुलिस और विश्वविद्यालय की कार्रवाई ठप है। अखिल भारतीय अधिकारी संगठन की आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद जांच हसनगंज थाने को सौंपी गई थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता को जवाब दिया कि विश्वविद्यालय मामले की जांच कर रहा है, इसलिए फिलहाल कार्रवाई की जरूरत नहीं है।

विश्वविद्यालय की जांच समिति ने सितंबर में सौंपी रिपोर्ट में आपराधिक गतिविधि की पुष्टि करते हुए कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसके बावजूद करीब दो महीने से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। कुछ महीने पहले सिक्के रखने वाली अलमारी की सील टूटी मिली थी और संबंधित रिकॉर्ड गायब होने की बात सामने आई थी।
शिकायतकर्ता डॉ. आलोक चांटिया ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय ने पुलिस में शिकायत तक दर्ज नहीं कराई। अक्टूबर में पुलिस ने विश्वविद्यालय से पूछताछ की थी, लेकिन आगे कार्रवाई नहीं हुई।