महिला के खाते से "95 हजार निकाले

नवभारतटाइम्स.कॉम•
cyber fraud from womans account 95 thousand rupees gone police investigating
nNBT न्यूज, लखनऊ

अलीगंज निवासी सारिका त्रिपाठी के बैंक खाते से साइबर जालसाजों ने 95 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका खाता बैंक ऑफ इंडिया की अहिबरनपुर शाखा में है। उनके मुताबिक, 21 सितंबर को खाते से रुपये निकलने की जानकारी मिली। उन्होंने बैंक में शिकायत की, लेकिन निकासी का तरीका पता नहीं चला। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने किसी से भी ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं की। रविवार को अलीगंज पुलिस ने केस दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की।