हाइब्रिड और CNG की बिक्री में हिस्सेदारी बराबर हो जाएगी: रेनॉ

नवभारतटाइम्स.कॉम•
renaults big announcement hybrid and cng cars to account for half of sales in the next 2 3 years
n NBT: रेनॉ के मुख्य कार्यकारी स्टीफन डेबलेज ने कहा कि अगले दो से तीन वर्षों में, भारत में फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी रेनॉ की कुल बिक्री में हाइब्रिड और सीएनजी कारों की हिस्सेदारी लगभग आधी हो सकती है। भारत में अपनी मौजूदगी को फिर से मजबूत करने के लिए, रेनॉल्ट कई तरह की पावरट्रेन तकनीकों पर दांव लगा रही है। कंपनी ने शनिवार को सेकंड जनरेशन डस्टर SUV का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी शुरूआती कीमत 16.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी अब वह फैक्ट्री-फिटेड CNG मॉडल लाने की भी योजना बना रही है।

कंपनी के संभावित पावरट्रेन मिक्स के बारे में पूछे जाने पर, डेबलेज ने पीटीआई को कहा, ‘यह मुमकिन है; हाइब्रिड और CNG से 50% तक की हिस्सेदारी संभव है, लेकिन हमने कोई तय लक्ष्य नहीं रखा है।’ रेनो का हाइब्रिड और CNG तकनीक की ओर कदम ऐसे समय में आया है जब वाहन निर्माता बदलती उपभोक्ता मांग और उत्सर्जन संबंधी कड़े नियमों को पूरा करने के लिए अपने पावरट्रेन विकल्पों में विविधता ला रहे हैं; कुछ सेगमेंट में तो हाइब्रिड को डीजल के विकल्प के तौर पर पेश किया जा रहा है।
कंपनी हाइब्रिड तकनीक को डीजल से चलने वाले वाहनों के विकल्प के तौर पर पेश कर रही है। डेबलेज़ ने कहा, ‘यह एक बड़ा दांव है। हम इसका प्रचार 'डीजल भूलें, हाइब्रिड अपनाएं' के रूप में कर रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि हाइब्रिड वाहन, डीजल मॉडलों के बराबर कीमत पर, बेहतर ईंधन बचत और ड्राइविंग का बेहतर अनुभव दे सकते हैं।