यूपी और आंध्र की भिड़ंत आज

नवभारतटाइम्स.कॉम•
colonel ck naidu trophy clash between up and andhra today match to be held at ekana stadium
nNBT न्यूज, लखनऊ : कर्नल सीके नायडू ट्रोफी एलीट ग्रुप (U-23 मल्टी डे) टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश का सामना 19 अक्टूबर से आंध्र प्रदेश से होगा। इकाना क्रिकेट स्टेडियम के बी ग्राउंड पर खेले जाने वाले मैच से एक दिन पहले दोनों टीमों ने जमकर पसीना बहाया।

अभ्यास सत्र के दौरान खिलाड़ियों ने नेट पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा क्षेत्ररक्षण का कड़ा अभ्यास किया। खिलाड़ियों ने वार्म अप के लिए फुटबॉल खेला और स्ट्रेचिंग की। समीर रिजवी के नेतृत्व वाली यूपी टीम का मुकाबला 19 से 22 अक्टूबर के बीच होगा। यूपी का पहला मुकाबला 12 से 15 अक्टूबर तक मेरठ में महाराष्ट्र के खिलाफ खेला जा चुका है।