स्कूलों की मान्यता के दस्तावेज रोकने पर BSA से मांगा जवाब

नवभारतटाइम्स.कॉम•
bsa asked for reply on delay in recognition files officials of 28 districts face action
nNBT न्यूज, लखनऊ: निजी स्कूलों की मान्यता फाइलें महीनों तक लटकाए रखने पर बेसिक शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। विभाग ने लखनऊ समेत 28 जिलों के बीएसए और एडी बेसिक से स्पष्टीकरण मांगा है। बेसिक शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने तीन दिन के अंदर जवाब तलब किया है। साथ ही जल्द निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश भर में 89 निजी स्कूलों की मान्यता के प्रकरण लंबित हैं। इसमें एक से चार महीने तक फाइलें कमिटी के पास लटकी हैं।

 इन जिलों की फाइलें लटकीं : लखनऊ, सीतापुर, अयोध्या और बाराबंकी के मामले भी लंबे समय से लंबित हैं। इसके अलावा हरदोई, गौतमबुद्ध नगर, मिर्जापुर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और गाजीपुर में भी कई मामले अटके हैं। जानकारी के मुताबिक लखनऊ मंडल में भी मान्यता की फाइलें समय पर नहीं भेजी जा रही हैं। इसी पर एडी बेसिक लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बस्ती, गोरखपुर, कानपुर, मेरठ, मीरजापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर और वाराणसी से भी जवाब मांगा गया है।