Ccu Construction In Gims Gets 5 Crore Budget Stalled Project To Gain Momentum
जिम्स में CCU के अटके निर्माण को मिला बजट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n सिद्धार्थ अग्रवाल, ग्रेनो : कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के क्रिटिकल केयर यूनिट की बिल्डिंग के निर्माण कार्य शासन स्तर से बजट नहीं मिलने पर संस्था ने काम रोक रखा है। इस समस्या को जिम्स प्रशासन के शासन के सामने रखने के बाद पांच करोड़ की धनराशि जारी की गई है। गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी एरिया में शासन की तरफ से 56 एकड़ जमीन जिम्स को दी गई है। यहां क्रिटिकल केयर यूनिट, नर्सिंग कॉलेज, लाइब्रेरी और रैन बसेरे का निर्माण कार्य अलग-अलग निर्माणदायी संस्था कर रही हैं। जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ आरके गुप्ता ने बताया कि प्रदेश और केंद्र सरकार की योजना के तहत क्रिटिकल केयर यूनिट का 25 फरवरी 2024 को शिलान्यास किया था। इसके निर्माण में 30 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। राजकीय निर्माण निगम ने तीन वर्ष में तीन मंजिला बिल्डिंग का करीब 70 फीसदी काम किया है।