सिविल अस्पताल में मरीज़ों की लंबी कतार, बढ़ रहा इलाज का इंतज़ार

नवभारतटाइम्स.कॉम•
civil hospitals long queues treatment wait increases pressure on health services
n कुशाल रंगा, गुड़गांव

सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को बीमारी के साथ-साथ लंबी कतारों की परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में रोजाना करीब 2500 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में पंजीकरण काउंटर पर पर्ची बनवाने से लेकर डॉक्टर से परामर्श लेने तक मरीजों को काफी समय इंतजार में बिताना पड़ता है। पेट में संक्रमण की शिकायत लेकर डॉक्टर को दिखाने पहुंचे प्रतीक सानु ने बताया कि उन्हें पर्ची बनवाने के लिए करीब 25 मिनट तक कतार में खड़ा रहना पड़ा। वहीं, पांच साल के बच्चे को दिखाने आई शशि देवी को भी पंजीकरण कराने के लिए करीब 15 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।