बच्चों की लंबाई न बढ़े तो न करें नजरअंदाज

नवभारतटाइम्स.कॉम•
dont ignore childrens stunted growth better physical development with timely treatment
n NBT न्यूज, लखनऊ: बच्चों की लंबाई का उम्र के हिसाब से नहीं बढ़ना, समय से पहले या देर से यौवन आना, थायरॉयड की समस्या और कम उम्र में डायबीटीज जैसी परेशानियों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। इन समस्याओं की समय पर पहचान और इलाज से बच्चों के शारीरिक विकास को बेहतर बनाया जा सकता है। SGPGI में बच्चों के हार्मोन संबंधी रोगों के इलाज के साथ उन्हें मुफ्त ग्रोथ हार्मोन थेरपी भी दी जा रही है। संस्थान में 17 और 18 अक्टूबर को आयोजित ‘पीडियाट्रिक एंडो क्लीनिक्स 2026’ में इस क्षेत्र की विशेषज्ञ सेवाओं और प्रशिक्षण की जरूरत पर जोर दिया गया।