Dps Shahid Paths Dandiya Night In Lucknow A Confluence Of Colorful Attire And Traditional Music
देसी रंगों से सजी डांडिया नाइट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक संगीत की गूंज और डांडिया की थाप… दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), शहीद पथ का परिसर उत्सव के रंगों से सराबोर नजर आया। मौका था डांडिया नाइट का, जहां छात्रों और अभिभावकों ने नृत्य-संगीत के साथ यादगार शाम बिताई। कार्यक्रम में स्वाति पाल, डॉ. मंजू लखनपाल, स्वाति सिंह मल्होत्रा, दिव्या सिंह मौजूद रहीं। उत्सव में मिट्टी के दीयों, हस्तशिल्प उत्पादों ने ध्यान खींचा।