हाइवे पर ग्रिल से टकराकर पलटी ईको गाड़ी, दंपती घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम•
faridabad eco car overturns after hitting grill on highway couple and newborn injured
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

सेक्टर 58 थानाक्षेत्र में झाड़सेतली के पास नैशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। एक ईको गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ग्रिल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में गाड़ी सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका दो माह का बेटा भी घायल हो गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में उन्हें दिल्ली ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी एएसआई नेत्रपाल ने बताया कि यूपी के कानपुर निवासी अतुल (30) पत्नी प्रियंका (24) और दो माह के बेटे अखिलेश के साथ ईको गाड़ी से दिल्ली में रहने वाले अपने भाई के पास जा रहे थे। गाड़ी अतुल चला रहे थे। बगल में पत्नी बेटे को लेकर बैठी थीं। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे झाड़सेतली हाइवे पर अचानक अतुल को नींद की झपकी आ गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ग्रिल से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे तीनों लोगों केा किसी तरह बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, घायलों की स्थिति स्थिर है।