Grand Durga Puja Organized In Faridabad Societies Cultural Programs Enthralled
सोसायटियों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद
शहर में दुर्गा पंडालों में महाअष्टमी का पर्व उत्साह से मनाया गया। बंगाली समुदाय के लोगों ने मां दुर्गा की आरती कर आशीर्वाद लिया। दुर्गा समिति की ओर से सोसायटी और पंडालों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगों ने हिस्सा लिया। दुर्गा पंडालों में संधि पूजा का आयोजन सोमवार को किया जाएगा।सेक्टर 16 स्थित कालीबाड़ी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालीबाड़ी महासचिव एके पंडित ने बताया कि महाअष्टमी पर शाम को अर्पिता दास द्वारा लोकगीतों की संगीतमय प्रस्तुति दी गई। इसके बाद बैशाखी मुखर्जी व उनकी टीम ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। रात को सोमा मजूमदार के फुल बॉडी पपेट शो व नृत्य कार्यक्रम ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कालीबाड़ी में करीब 3 हजार श्रद्धालुओं को मां दुर्गा का पवित्र भोग वितरित किया गया। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर 86 स्थित ओमेक्स हाइट्स सोसायटी में ओमेक्स हाइट सर्बोजनिन दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से मां दुर्गा की आरती की गई। कमिटी के सदस्य संजय बिस्वास ने बताया कि शाम को आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने खूब आनंद लिया। ग्रेटर फरीदाबाद कालीबाड़ी असोसिएशन की ओर से दुर्गा पंडाल में दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाया गया। फाउंडर मेंबर तन्मय साहा ने बताया कि असोसिएशन की ओर से महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।