Lucknow Iti Walk in Admission Opportunity Till October 19 Admission To Vacant Seats
ITI में 19 तक आवेदन का मौका
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश सत्र 2026 के पांचवें चरण के तहत रिक्त सीटों पर वॉक-इन प्रवेश का मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी 19 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक लखनऊ के किसी भी राजकीय आईटीआई में पहुंचकर प्रवेश ले सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के साथ पूर्व चयनित वे छात्र भी पात्र हैं, जो किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले सके। अभ्यर्थियों को प्रार्थना पत्र, ऑनलाइन आवेदन की कॉपी, रैंक पत्र, आधार कार्ड और शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र साथ ले जाना होगा।