Lucknow Traffic Diverted For 3 Days Due To Immersion Know Alternate Routes
विसर्जन के दौरान तीनदिन बदला रहेगा ट्रैफिक
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ
शोभा यात्रा के साथ दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार से बुधवार तक कई मार्गों का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। डायवर्जन सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। इमरजेंसी होने पर प्रतिबंधित मार्ग से स्कूली वाहन, एंबुलेंस, शव वाहन, फायर के वाहन गुजर सकेंगे। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान चौक, डालीगंज पुल चौराहा, कैसरबाग से वाहन सुभाष चौराहा की जगह क्लार्क्स अवध तिराहा, चिरैयाझील तिराहा, सहारागंज तिराहा या संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर गुजर सकेंगे। डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहा से वाहन झूलेलाल पार्क, नदवा बंधा तिराहा के बजाए डालीगंज पुल चौराहा या डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग होकर गुजर सकेंगे। टेलिफोन एक्सचेंज चौराहा, मकबरा रोड से वाहन परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा की जगह कैसरबाग बस अड् डा क्लार्क्स अवध तिराहा, चिरैयाझील तिराहा होकर गुजर सकेंगे।