ग्रेटर नोएडा में लुलु ग्रुप का हाइपर मार्केट खुला

नवभारतटाइम्स.कॉम•
ग्रेटर नोएडा में लुलु ग्रुप का हाइपर मार्केट खुला
n NBT रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा

लुलु ग्रुप ने ग्रेटर नोएडा के आई-थम्स गैलेरिया मॉल में अपना नया हाइपर मार्केट रविवार को शुरू कर दिया। करीब एक लाख वर्ग फुट में फैला यह हाइपर मार्केट ग्राहकों के लिए लुलु का अंतरराष्ट्रीय स्तर का शॉपिंग अनुभव लेकर आया है।इसका उद्घाटन यूपी सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा व वस्त्र उद्योग मंत्री राकेश सचान और गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया। इनके साथ लुलु ग्रुप के चेयरमैन यूसुफ अली एमए., कार्यकारी निदेशक अशरफ अली एमए मौजूद रहे। हर जरूरत का नया एड्रेस के वादे के साथ शुरू हुए इस हाइपर मार्केट में ताजी उपज, किराने का सामान, अंतरराष्ट्रीय उत्पाद, घरेलू जरूरत की चीजें, इलेक्ट्रॉनिक्स और होम एप्लायंसेज की श्रृंखला मौजूद है। यहां मौजूद इन-हाउस बेकरी और 'रेडी-टु-ईट' (तुरंत खाने के लिए तैयार) फूड काउंटर इस अनुभव को और बेहतर बनाते हैं। यहां लुलु की वैश्विक स्तर पर सामान जुटाने की क्षमता और स्थानीय पसंद व रोजमर्रा की जरूरतों के अनुरूप उत्पादों का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। ग्रुप के उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और तेलंगाना के निदेशक जयकुमार गंगाधरन ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में हमारे पहले हाइपर मार्केट का खुलना, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में हमारे विस्तार का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
ग्रेटर नोएडा में लुलु ग्रुप का हाइपर मार्केट खुला