नोएडा गोल्फ कोर्स के मैनेजमेंट बोर्ड का हुआ चुनाव

नवभारतटाइम्स.कॉम•
noida golf course management board elections concluded dr harish tripathi and major general vibhuti bhushan victorious
n NBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-38 स्थित नोएडा गोल्फ कोर्स के मैनेजमेंट बोर्ड के छह सदस्यों के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव हुआ। इसमें जनरल कैटिगरी में आर्किटेक्ट डॉ. हरीश त्रिपाठी ने जीत हासिल की। उनके साथ ही सिमरजीत सिंह, अमर पीएन सिंह और उमेश दूबे भी विजेता बने। सबसे दिलचस्प मुकाबला जनरल कैटिगरी में देखने को मिला। इसके अलावा आर्मी कैटिगरी में रिटायर्ड मेजर जनरल विभूति भूषण ने जीत हासिल की। एयरफोर्स व नेवी के संयुक्त पद पर स्क्वाड्रन लीडर मोहित खन्ना ने जीत हासिल की। छह सीटों पर चार जनरल कैटिगरी, एक आर्मी और एक एयरफोर्स-नेवी कोटे के प्रत्याशी चुने गए। जनरल कैटिगरी की चार सीटों के लिए सात प्रत्याशी मैदान में थे, जिससे इस वर्ग में मुकाबला खासा रोचक रहा। इस मैनेजमेंट बोर्ड के अध्यक्ष नोएडा प्राधिकरण के सीईओ होते हैं, जबकि सदस्य सचिव के रूप में एसीईओ या अध्यक्ष से नामित अधिकारी होते हैं। इसके अलावा दो सदस्यों का नामांकन भी प्राधिकरण सीईओ करते हैं।