On October 28 School Children Will Learn Proper E waste Disposal
28 को ई-कचरे का सही निस्तारण सीखेंगे बच्चे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: पुराने मोबाइल, चार्जर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान को कहां और कैसे फेंकना चाहिए, अब स्कूली बच्चों को इसकी जानकारी दी जाएगी। विशेष अभियान 6.0 के तहत 28 अक्टूबर को जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में ई-कचरा प्रबंधन को लेकर गतिविधियां होंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को ई-कचरे के नुकसान और उसके सही निस्तारण के बारे में बताया जाएगा।