कुत्तों की समस्या पर लोगों ने किया प्रदर्शन

नवभारतटाइम्स.कॉम•
people troubled by dog menace in gaur city 2 protest at maintenance office
n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट : गौड़ सिटी-2 के 14वें एवेन्यू के निवासियों ने लावारिस कुत्तों के हमला करने की बढ़ती घटनाओं से परेशान होकर रविवार को मेंटिनेंस ऑफिस में प्रदर्शन किया। आए दिन हो रही इन घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। इनका आरोप है कि एक महीने के अंदर कई बच्चों और लोगों को कुत्ते अपना शिकार बना चुके हैं। इसकी शिकायत प्रबंधन से करने के बाद भी कोई ध्यान देने वाला नहीं है। निवासियों ने बताया कि परिसर में हजारों परिवार रह रहे हैं, लेकिन कुत्तों के आतंक से वे घर से निकलने में डर रहे हैं। ये कुत्ते पार्क, बेसमेंट और ओपन एरिया में किसी न किसी पर हमला कर रहे हैं। बच्चों को अकेले पार्क भेजने से भी डर लगता है। लोगों ने मांग की है कि परिसर में बाहर से आने वाले कुत्तों पर रोक लगाई जाए।